{"_id":"68615eafc437251045055ec2","slug":"panic-due-to-cng-container-leaks-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएनजी कंटेनर से रिसाव...मच गई अफरातफरी, डेढ़ घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक; दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएनजी कंटेनर से रिसाव...मच गई अफरातफरी, डेढ़ घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक; दहशत में रहे लोग
Sun, 29 Jun 2025 09:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:11 PM IST
सार
सेफ्टी इंजीनियर की टीम ने दमकलकर्मियों की सहायता से लीकेज को सही किया। इसके बाद कंटेनर को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
सीएनजी लीक के बाद पहुंची टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में कैनाल रूट बाईपास रोड पर बबराला से अथैया जा रहे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के कंटेनर में भगवंतपुर के पास सीएनजी गैस का रिसाव होने लगा। कंटेनर चालक को जैसे ही इसका पता चला तो उसने कंपनी और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद चालक ने कंटेनर को खाली स्थान पर रोक लिया।
मौके पर पहुंचे पब्लिक रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) के पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक रुकवा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक रोका गया। सबसे पहले मौके पर दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। सेफ्टी इंजीनियर की टीम ने दमकलकर्मियों की सहायता से लीकेज को सही किया। इसके बाद कंटेनर को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

बताया गया कि मेघा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का कंटेनर सीएनजी लेकर अथैया पेट्रोल पंप पर जा रहा था। सूचना पर सीएफओ आरके तिवारी, एफएसओ नीतेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तभी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर की टीम भी मौके पर आ गई। इंजीनियर व दमकल कर्मियों ने सीएनजी कंटेनर से लीकेज कर रहे वाल्वों को बंद किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कंटेनर का टीम ने परीक्षण किया। जब सबकुछ ठीक हो गया उसके बाद उसे अथैया के लिए रवाना कर दिया गया।
लीकेज की जानकारी मिलने पर आए सकते में
दोपहर के समय जब लीकेज की सूचना मिली तो आस पास के लोग जानकारी मिलने पर घबरा गए। जब ट्रैफिक रोका गया तो लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। कई वाहन रास्ता बदलकर निलकने लगे। जब लीकेज बंद हो गई और कंटेनर रवाना हो गया उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सीएफओ आरके तिवारी ने बताया कि बबराला से सीएनजी लेकर कंटेनर अथैया जा रहा था। लीकेज की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक रोका गया और लीकेज बंद कर कंटेनर रवाना किया गया। करीब डेढ़ घंटे ट्रैफिक रोका गया।