{"_id":"6afde273af7fadc9030d19b1","slug":"outrage-over-excavation-of-soil-from-fields-for-track-construction-villagers-halt-the-work-kasganj-news-c-175-1-kas1011-157347-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पटरी निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी खोदने पर आक्रोश, ग्रामीणों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पटरी निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी खोदने पर आक्रोश, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
विज्ञापन
फोटो39मोहनपुरा के सलेमपुर पीरौंदा में रोड किनारे की गई खुदाई का विरोध करते ग्रामीण।संवाद
मोहनपुरा। मोहनपुरा-गंगीरी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की पटरी निर्माण का कार्य ग्रामीणों के विरोध के कारण रोक दिया गया। बुधवार को सलेमपुर पीरौंदा गांव के समीप पास मशीन से खेतों की मिट्टी खोदकर पटरी निर्माण कराया जा रहा था।
इस पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पटरी निर्माण के नाम पर उनके खेतों से मनमाने ढंग से मिट्टी उठाई जा रही है। इससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।
खेतों में पहले ही मटर और सरसों की फसल की बुवाई हो चुकी है। ऐसे में खोदाई से खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। साथ ही खेतों की जमीन भी कम हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की कि पहले राजस्व विभाग की मौजूदगी में खेतों की विधिवत निशानदेही कराई जाए और किसानों की भूमि की स्थिति स्पष्ट की जाए। इसके बाद ही पटरी निर्माण का कार्य कराया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्या बोले लोग
- खेतों में फसल की बुवाई हो चुकी है। इसके बावजूद बिना किसी निशानदेही के जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। इससे फसल बर्बाद होने के साथ खेत की उपजाऊ जमीन भी प्रभावित हो रही है। - प्रमोद कुमार, ग्रामीण
- सड़क की पटरी बनाना जरूरी है लेकिन इसके लिए किसानों की जमीन को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। पहले राजस्व विभाग से पैमाइश कराकर सीमा निर्धारित की जाए। निजी भूमि पर अनावश्यक खोदाई न हो। - संजय पुंढीर, ग्रामीण
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मोहनपुरा से नगला नेमसिंह तक 5.50 मीटर चौड़ी रोड और 2-2 मीटर की पटरी बननी है। इसका काम चल रहा है। मौके पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत हुई है। किसानों जिनके खेतों में फसल बोई गई है उस हिस्से को फिलहाल छोड़कर आगे कार्य कराया जाएगा। - विवेक पाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग