{"_id":"6af8c6e2911b4fc2b908beb7","slug":"only-104-out-of-272-schools-are-recording-online-attendance-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157120-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 272 विद्यालयों में 104 ही दर्ज कर रहे ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 272 विद्यालयों में 104 ही दर्ज कर रहे ऑनलाइन हाजिरी
Sun, 15 Nov 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की रफ्तार सुस्त है। जिले में संचालित 272 माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक केवल 104 विद्यालय ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अब कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हाजिरी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।जिले में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालय संचालित हैं। इनमें से बड़ी संख्या में विद्यालय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। 272 विद्यालयों में से केवल 104 के अनुपालन से शेष 168 विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग ने अब सभी प्रधानाचार्यों को व्यवस्था नियमित करने के निर्देश दिए हैं।विद्यालयों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल के अनुसार प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रजनेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संस्थाओं के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। नियमानुसार प्रतिकूल कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
