फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   one person died after drinking hydro mixed with alcohol In Kasganj while condition of other remains critical

Kasganj: हाइड्रो को कोल्डड्रिंक समझ शराब में मिलाकर पिया, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; घर में मची चीख पुकार

Tue, 29 Aug 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

कासगंज में हाइड्रो को कोल्डड्रिंक समझ शराब में मिलाकर पीने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। 

विज्ञापन
one person died after drinking hydro mixed with alcohol In Kasganj while condition of other remains critical
सांकेतिक तस्वीर, (शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार की रात दो युवकों ने एक दूध डेयरी पर शराब का सेवन करते समय कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखे हाइड्रो को शराब में मिलाकर पी लिया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना सोरों जी थाना क्षेत्र के फतेहपुर कला गांव की है। बताया गया कि यहां स्थित एक दूध डेयरी पर राकेश (46) एवं रघुवीर (35) ने शराब पी। डेयरी पर दूध के काम में आने वाला केमिकल हाइड्रो कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा था। इन लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक समझकर शराब में मिलाकर पी लिया। इसके बाद दोनों की हालत खराब होने लगी। तबियत बिगड़ने पर दोनों को परिजन ग्रामीणों के साथ ज़िला चिकित्सालय लाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि रघुवीर को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। जिला चिकित्सालय में गांव के लोग सूचना पर पहुंच गए। मृतक के परिजन में चीख पुकार मची है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया दोनों युवकों ने शराब पीते समय कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा हाइड्रो मिलाकर पी लिया। मौके पर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed