{"_id":"6ac93108f964db7d370ff0f8","slug":"one-dead-three-injured-after-being-struck-by-lightning-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155263-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली की चपेट में आने से एक की माैत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली की चपेट में आने से एक की माैत, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो 17 - बारिश के बाद सोरों गेट क्षेत्र हुआ जलभराव। स्रोत : संवाद
कासगंज। शुक्रवार को दोपहर तक जो किसान खेतों में अपनी फसल समेटने में व्यस्त थे। अचानक बदले मौसम के तेवर ने उन्हें आफत में डाल दिया। तेज आंधी, काले बादलों और बारिश के साथ गिरे ओलों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इस बीच किशोरपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। किशोरपुर निवासी 57 वर्षीय सत्यवीर पुत्र नारायण सिंह अपने धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और वह सीधे उसकी चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अचानक बिगड़े मौसम का यह कहर यहीं नहीं रुका। रामपुरिया नदरई के रहने वाले मनीष कुमार (35), चंदौस के वीरपाल (40) और अमन कुमार (16) भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुए मौसम के इस बदलाव में 2:30 बजे के आसपास कई इलाकों में मटर के दाने जैसे ओले भी गिरे। मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे आम जनजीवन और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश में गिरा मकान, बाल-बाल बचे बच्चे
मोहनपुरा। ग्राम पंचायत कुतुबपुर के गांव निजामपुर में शुक्रवार दोपहर तेज हवा और बारिश के दौरा नेपाल सिंह पुत्र भीखे सिंह का पुराना मकान भरभराकर गिर गया। हादसे से पहले परिवार के सदस्य और बच्चे बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा बच गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। नेपाल सिंह ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
बिजली गिरने से खेत में गिरे किसान की मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंचल चौहान, सीओ सदर