फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   On the anniversary of Pran Pratishtha, chants of Ram Lalla resonated.

Kasganj News: प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर गूंजी रामलला की जय-जयकार

Thu, 01 Jan 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 01 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
On the anniversary of Pran Pratishtha, chants of Ram Lalla resonated.
फोटो44कासगंज में निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को भग
कासगंज। अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर प्रभु रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा ने नगर के मार्गों पर भ्रमण किया। नगर में शोभायात्रा का स्वागत किया गया और रामलला की आरती उतारी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।प्रभु श्रीरामलला की जय जयकार के साथ शोभायात्रा सूत की मंडी से दोपहर के समय शुरू हुई। शोभायात्रा ने बारहद्वारी, नदरई गेट, बिलराम गेट, मोहल्ला मोहन, गली पचौरियान सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया। बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में पहुंचे। भक्ति संगीत की मधुर धुन पर लोग नृत्य करते नजर आ रहे थे। प्रभु श्रीराम की जय जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भगवान भोले नाथ, नंदी सहित अन्य देवी देवताओं की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का सूत की मंडी चौक में जाकर समापन हुआ। समापन पर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान को भोग अर्पित किए गए। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया। आयोजन में शिवम अग्रवाल, देवांग बंसल, प्रशांत माहेश्वरी, विपुल गर्ग, प्रसून गर्ग, मुदित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल ,जय प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।शोभायात्रा के शुभारंभ पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गुप्ता व अन्य अतिथियों को आयोजक मंडल ने सम्मानित किया। आयोजक मंडल ने प्रभु श्री रामलला की भव्य तस्वीर प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed