फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Old woman dies after being hit by a truck

Kasganj News: ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Thu, 02 Apr 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी में बृहस्पतिवार दोपहर एक वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस वृद्धा की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वृद्धा वराह तिराहा के पास सड़क पार कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक माैके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष है। वह सफेद साड़ी पहने हुए है, रंग गेहुंआ और बदन इकहरा है।
विज्ञापन



वृद्धा की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम पर रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed