{"_id":"696fdd64b31eddea040e7b6a","slug":"officials-should-ensure-that-the-roadways-buses-are-parked-inside-the-bus-stand-kasganj-news-c-175-1-kas1001-142422-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: स्टैंड के अंदर रोडवेज बसें खड़ी कराना सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: स्टैंड के अंदर रोडवेज बसें खड़ी कराना सुनिश्चित करें अधिकारी
Wed, 21 Jan 2026 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो28कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह साथ में
- फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
कासगंज। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि रोडवेज की बसें स्टैंड के अंदर ही खड़ी हों।
डीएम प्रणय सिंह ने बस स्टैंड पर लगने वाले जाम पर कहा कि यहां बैरिकेडिंग कर वन-वे व्यवस्था लागू की जाए। संवेदनशील ढोलना मार्ग पर ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए जाएं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मटर मंडी पर लगने वाले जाम की समस्या का निस्तारण करने व वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के संबंध में यातायात पुलिस को निर्देश दिए। सड़क पर खड़े वाले वाहनों को होल्डिंग एरिया में खड़ा करने को कहा।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि अनफिट वाहनों का संचालन न करें। नाबालिगों के वाहन या ई-रिक्शा चलाने पर पुलिस रोक लगाए। राहवीर एवं कैशलेस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे दुर्घटना पीड़ितों की मदद की जा सके। बैठक में निरीक्षण अभियंंता ज्ञान प्रकाश, सीओ ट्रैफिक अमित कुमार, यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।