फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Officers scramble to find missing voters

Kasganj News: लापता मतदाताओं की तलाश में दौड़ रहे अफसर

Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Officers scramble to find missing voters
फोटो02मझोला बूथ का निरीक्षण करतीं डीपीओ सुशीला। संवाद
कासगंज। एसआईआर सर्वे का बुधवार को अंतिम दिन है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अब तक बीएलओ की ओर से दर्शाए गए मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं का सत्यापन करने व लापता मतदाताओं की तलाश में मंगलवार को अफसर दौड़ लगाते रहे। बीएलओ भी ऐसे मतदाताओं की तलाश में जुटे रहे।जिले की तीनों विधान सभाओं में मतदाता सूची में 10,57,926 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। बीएलओ ने अब तक सर्वे का जो कार्य किया है उसमें लगभग 1.80 लाख मतदाताओं को मृतक, अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो जाने या मतदाता के नाम दो जगह होने आदि कारण दर्शाए गए हैं। इतनी संख्या में मतदाताओं के नाम हटने की संभावना है।
विज्ञापन

मतदाताओं के नाम काटने से पहले इनका सत्यापन कराया जा रहा है। समय कम रह जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारी अपने बूथों पर पहुंचने के बाद बीएलओ के माध्यम से इनका भौतिक सत्यापन करने में जुट गए है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर भरगैन क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 370 में 1043 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें से 680 आवेदन जमा हो चुके है। 576 मतदाताओं के बाहर चले जाने, मृतक हो जाने आदि दर्शाया गया है। इसी तरह बूथ संख्या 371 की सूची में 1063 मतदाताओं के नाम हैं। इनमें से 665 के आवेदन जमा हो चुके हैं। 398 मतदाताओं के बाहर चले जाने, मृतक हो जाना दर्शाया गया है। इनका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी सुशीला अपने सेक्टर के गांव मझौला में पहुंची। उन्होंने बताया कि बूथ पर 952 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हैं। इनमें से 334 मतदाताओं के नाम बाहर चले जाने, मृतक हो जाने आदि दर्शाया गया है। मौके पर जाकर सत्यापन किया गया। जिन परिवारों में सत्यापन किया जा रहा है।

मामों बूथ पर मिले बीएलओ नितिन ने बताया कि आवेदन जमा करने का कार्य पूरा हो गया है। जो मतदाता बाहर चले गए हैं या मृतक बताए गए हैं उनकी सही स्थिति का एक बार फिर से आकलन किया जा रहा है। नवाब तरोरा बूथ पर मिली बीएलओ पूजा ने बताया कि बूथ संख्या 306 में 1268 मतदाता हैं। इनमें से 857 आवेदन जमा हो चुके हैं। 405 मृतक, शिफ्टेड या वैवाहिक कारणों से बाहर चले गए हैं। इनका फिर से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed