फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Obstruction in the conduct of the examination may result in punishment.

Kasganj News: परीक्षा संचालन में बाधा पर हो सकती है सजा

Sun, 15 Feb 2026 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्रों को समय पर प्रति हस्ताक्षरित कराने में विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। अभी तक केवल 70 विद्यालयों ने ही यह कार्य पूरा किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि बोर्ड परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 21,717 छात्र‑छात्राएं और इंटरमीडिएट परीक्षा में 18,645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए कुल 2,387 शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं, जिनमें से 1,391 माध्यमिक शिक्षा विभाग और 996 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्ष निरीक्षक के लिए क्यूआर कोड वाले ऑनलाइन पहचान पत्र जारी हैं। विद्यालयों को इन्हें लोड कर कार्यालय से प्रति हस्ताक्षरित कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के लिए पंडित दीन दयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर के प्रधानाचार्य राजेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक 70 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने ही पहचान पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक परीक्षा से संबंधित कर्तव्य की जानबूझकर उपेक्षा गंभीर दंडनीय अपराध है। परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न होने पर दोषी को 2 से 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed