{"_id":"69fb88d7f69c7e4edd0fa4c5","slug":"negligence-exposed-in-online-attendance-system-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147281-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था पर लापरवाही उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था पर लापरवाही उजागर
Thu, 07 May 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 07 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासनादेश के बावजूद अधिकांश विद्यालयों ने अब तक न तो छात्र-छात्राओं की और न ही शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना शुरू किया है। स्थिति यह है कि मात्र 5.95 प्रतिशत विद्यालय ही इस व्यवस्था का पालन कर रहे हैं, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
जिले के आंकड़ों के अनुसार राजकीय विद्यालयों में 17 में से केवल 2 विद्यालयों ने ऑनलाइन उपस्थिति शुरू की है। सहायता प्राप्त विद्यालयों में 28 में से सिर्फ 6 और वित्त विहीन 269 विद्यालयों में मात्र 16 विद्यालय ही इस व्यवस्था को लागू कर पाए हैं। यह आंकड़ा शासन के निर्देशों की अनदेखी को स्पष्ट दर्शाता है।
शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति वेब पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाए। इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर उपस्थिति पोर्टल लिंक और यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि प्रक्रिया सुगम हो सके।
विज्ञापन
ऑनलाइन अनुश्रवण में सामने आए कमजोर प्रदर्शन पर अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इसे शैक्षिक संस्थानों की शिथिलता बताया है और सभी प्रधानाचार्यों को तत्काल व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
अपर सचिव ने स्पष्ट किया है कि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना पर संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे और लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही के मामले को गंभीरता से लिया गया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं- जगदीश प्रसाद शुक्ला, डीआईओएस