{"_id":"6972689bfdd937f6eb029fde","slug":"names-of-19-people-included-on-one-house-number-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142510-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एक मकान नंबर पर 19 लोगाें के नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एक मकान नंबर पर 19 लोगाें के नाम शामिल
Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। एक ही मकान नंबर पर 19 नाम दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुछ नाम आसपास के घरों के हैं, जबकि कई नाम तो क्षेत्र के बाहर के मतदाताओं के भी शामिल किए गए हैं। यह समस्या मतदाताओं में चिंता पैदा कर रही है और सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है।
एसआईआर सर्वे के बाद जिले की तीनों विधान सभाओं में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची में 8,85,678 मतदाता शामिल किए गए हैं। सूची को दावे आपत्ति के लिए मतदाताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। मतदाता जब इस सूची का अवलोकन कर रहे है तो तमाम खामियां सामने आ रही हैं।
मतदाता राजीव वार्ष्णेय का कहना है परिवार में 8 सदस्य हैं, लेकिन मकान नंबर पर 19 मतदाताओं के नाम शामिल कर दिए गए है। इसमें कुछ नाम तो आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे भी जो घर के आसपास नहीं रहते। मतदाता सतीश बताते हैं कि उनके मकान का नंबर ही सूची में बदल दिया गया है। ऐसी तमाम समस्याएं सूची में सामने आ रही हैं।