{"_id":"662b23b7901c7eb08c01e538","slug":"mother-and-innocent-old-son-burnt-alive-while-husband-got-badly-burnt-due-to-fire-in-moving-car-in-kasganj-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चलती कार में लगी आग, मां और ढाई माह का बेटा जिंदा जले, पति की हालत नाजुक; मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चलती कार में लगी आग, मां और ढाई माह का बेटा जिंदा जले, पति की हालत नाजुक; मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे
Fri, 26 Apr 2024 09:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 09:17 AM IST
सार
चलती कार में आग लग गई। हादसे में मां और ढाई माह का बेटा जिंदा जल गए। पति की हालत नाजुक है। यह लोग मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, मां और ढाई माह का बेटा जिंदा जले
- फोटो : संवाद
विस्तार
कासगंज के कैनाल रूट बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात्रि एक अनियंत्रित कार सड़क के संकेतक बोर्ड के पोल से टकराकर आग का गोला बन गई। कार में बैठे दंपत्ति मासूम सहित आग की चपेट में आ गए। पति की जैसे-तैसे जान बची, लेकिन मासूम बेटे के साथ मां जिंदा जल गई। जली हुई कार से उनके जले कंकाल ही बाहर निकल सके। दमकल कर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसा कैनाल रूट बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात्रि तीन बजे भगवंतपुर गांव के पास हुआ। हादसे का शिकार आशीष कुमार यादव (30) निवासी राफियाबाद थाना भमौरा बरेली अपनी पत्नी मीना (28) और ढाई माह के बालक बाबू के साथ मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे। रात्रि करीब 1 बजे अपने घर से निकले और सुबह करीब 3 बजे बाईपास पर सड़क संकेतक बोर्ड के पोल से उनकी कार अनियंत्रित होकर टकरा गई और तुरंत ही कार में आग लग गई। आशीष खुद गाड़ी चला रहा था, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे पीछे की सीट पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कार टकराने के बाद एक ट्रक चालक की मदद से आशीष बाहर निकल पाया और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आशीष अपनी पत्नी और बच्चे को बचाने की कोशिश करता रहा। उसके हाथ पैर झुलस गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आशीष चीखता चिल्लाता रहा और ट्रक चालक भी उसकी मदद करता रहा। आग लगने पर गाड़ी के टायर फटने से तेज धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर भगवंतपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन भीषण आग की लपटों के बीच कुछ कर नहीं सके। अज्ञात ट्रक चालक ने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एएसपी राजेश भारती ने बताया कि बाईपास मार्ग पर थाना ढोलना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार सड़क संकेतक बोर्ड के पोल से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गई और एक महिला व मासूम बच्चे की मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के लिए नमूने लिए हैं। जले हुए शव कार से बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजे।