फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Missing report filed for youth missing from train

Kasganj News: ट्रेन से लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Missing report filed for youth missing from train
फोटो 42 - लापता युवक अजीत दी​​​​क्षित। स्रोत परिजन
कासगंज। मथुरा से ट्रेन में सवार होकर कन्नौज जा रहा एक युवक लापता हो गया है। उसकी पत्नी ने कासगंज जीआरपी थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस अब लापता युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी शिवानी ने बृहस्पतिवार को जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिवानी के अनुसार, उनके पति अजय दीक्षित 7 अप्रैल की शाम 6:30 बजे मथुरा जंक्शन से कन्नौज जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। कासगंज पहुंचने पर अजय ने उसी शाम 6:30 बजे फोन कर शिवानी को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शाम 7:30 बजे दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल नंबर बंद आने लगा। तब से अजय का फोन न तो ऑन हुआ और न ही वह अभी तक अपने घर पहुंचे हैं। शिवानी ने तुरंत इस मामले की सूचना कासगंज जीआरपी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता युवक को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जांच टीम सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed