{"_id":"6a206cf75f9539c6830855c5","slug":"minister-of-state-for-energy-takes-a-tough-stand-summons-list-of-tainted-power-employees-kasganj-news-c-175-1-kas1001-148672-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ऊर्जा राज्य मंत्री का कड़ा रुख, दागी बिजली कर्मियों की सूची तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ऊर्जा राज्य मंत्री का कड़ा रुख, दागी बिजली कर्मियों की सूची तलब
विज्ञापन
फोटो 29 - - कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक निर्देश देते प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री
कासगंज। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने विद्युत निगम की कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान, उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्य मंत्री ने दागी और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए एक सप्ताह के भीतर उनकी सूची मांगी है। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से उठाएं और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें।
इसके साथ ही, विजिलेंस टीम को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने की हिदायत देते हुए अब तक दर्ज मुकदमों की सूची तलब की गई है। विद्युत हादसों को रोकने के लिए उन्होंने 11 हजार वोल्ट की ढीली व लटकती विद्युत लाइनों को तत्काल ऊंचा करने को कहा।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने वाले पीड़ित परिवारों को शासन के मानकों के अनुरूप बिना देरी के मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत और विद्युत निगम के अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विधायकों ने उठाईं क्षेत्रीय समस्याएं
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर संज्ञान लेते हुए राज्य मंत्री ने भीषण गर्मी के मद्देनजर निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि अघोषित कटौती पर जवाबदेही तय होगी।
-- -- -- -- --
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का किया जाए प्रचार
ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कहा है। ग्रामीण अंचलों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।