फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Medium flood conditions due to the rise in the Ganga's water level.

Kasganj News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि से मीडियम फ्लड के हालात

Thu, 30 Jul 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश एवं पशुलोक बैराज ऋषिकेश से छोड़े गए अतिरिक्त पानी की वजह से गंगा उफान पर है। हरिद्वार से शुरू हुए इस उफान का असर बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच गया। आज शुक्रवार को मीडियम फ्लड का जलस्तर गंगा में हो जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता व अन्य अधिकारियों ने जिले में गंगा के बांधों का निरीक्षण कर जलस्तर का जायजा लिया। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे नरौरा बैराज से 1.40 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह था। यह प्रवाह दोपहर 1 बजे बढ़कर 1.62 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया।
विज्ञापन

नरौरा का यह प्रवाह जिले में शाम से बढ़ना शुरू हो गया। शुक्रवार को बढ़े जलस्तर का व्यापक असर नजर आएगा। गंगा के तटीय इलाकों की खादर तक पानी पहुंचने से खेतों में बाढ़ का पानी भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने गंगा के तटीय इलाकों के गांव में अलर्ट जारी किया है जिससे लोग सतर्कता बरत सकें। जिले के दतलाना बांध, उढ़ेर, न्यौली, समसपुर नरदौली, असदगढ़ किला बांध तक गंगा का पानी पहुंच चुका है और जलस्तर में वृद्धि भी होने लगी है।
ग्रामीण जलस्तर में वृद्धि के हालात देखते हुए चिंतित होने लगे हैं। खादर इलाके में बाढ़ का पानी पहुंचने से पशुओं के चराने की समस्या उत्पन्न होने लगेगी।
--------------------

टीम ने किया बांधों का निरीक्षण
कासगंज। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र अग्रवाल, अधीशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी, सहायक अभियंता पंकज कश्यप, जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम कछला घाट और कादरगंज घाट पर पहुंची। जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा दतलाना, उढ़ेर, मुजफ्फरनगर, समसपुर के बांधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बरौना पर किए गए कटानरोधी कार्यों को भी देखा। संवाद
------------------

पेट्रोलिंग के दिए गए निर्देश
अधीक्षण अभियंता जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विभाग गंगा के जलस्तर को लेकर अलर्ट पर है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की टीमों को पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भी किसी तरह की दिक्कत होती है तो समय रहते उस पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि अलर्ट पर रहना जरूरी है। क्योंकि कभी भी जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।

---------------------


बाढ़ के लिए संवेदनशील गांव
अतिसंवेदनशील गांव- 53
संवेदनशील गांव- 27
अल्प संवेदनशील गांव- 74
-----------------

बैराजों से पानी का प्रवाह
- हरिद्वार बैराज से- 133080 क्यूसेक
- बिजनौर बैराज से- 175530 क्यूसेक
- नरौरा बैराज से- 168704 क्यूसेक
- कछला ब्रिज- 162.77 मीटर के निशान पर

वर्जन-
- गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। आज शुक्रवार को जिले में मीडियम फ्लड की स्थिति बन जाएगी। सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। जलस्तर की निगरानी की जा रही है। वहीं बांधों पर भी नजर रखी जा रही है। - शरद सौरभ गिरी, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed