{"_id":"6aa443fa17def4a929082514","slug":"matter-regarding-removal-of-encroachment-from-nazul-land-reaches-the-cm-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153680-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सीएम तक पहुंचा नजूल की जमीन से कब्जा हटाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सीएम तक पहुंचा नजूल की जमीन से कब्जा हटाने का मामला
विज्ञापन
फोटो61पटियाली में एसडीएम से नजूल की भूमि से हटाए गए कब्जे के बारे में जानकारी करतीं जिला पंचा
कासगंज/पटियाली। हजरत अमीर खुसरो पुस्तकालय के पास 4 सितंबर को तहसील प्रशासन के बुलडोजर चलाकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विशाल कश्यप का मकान ध्वस्त करने का मामला शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। वहीं, शिकायत मिलने पर डीएम प्रणय सिंह ने मामले की जांच एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह को सौंप दी है।
मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं ब्रजक्षेत्र कार्य समिति के सदस्य सत्येंद्र कश्यप बॉबी और भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के साथ विशाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम आतीश कुमार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। बताया कि प्रशासन ने बिना नोटिस दिए उनके मकान को नजूल की जमीन बताकर ध्वस्त कर दिया। इससे उनके परिवार के सिर के ऊपर से छत छिन गई है।
एसडीएम आतीश कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने 4 सितंबर को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विशाल कश्यप के मकान को नजूल की जमीन पर अवैध कब्जा बताते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। तहसील प्रशासन का दावा है कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद नियमानुसार ही अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। वहीं, विशाल कश्यप का आरोप है कि प्रशासन ने उसकी पुश्तैनी जमीन को जबरन नजूल घोषित कर दिया। उसके पास जमीन से संबंधित खतौनी, नगर पंचायत में जमा किए गए हाउस टैक्स की रसीदें और अन्य सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। उनका आरोप है कि तहसील प्रशासन ने उसे न तो कोई पूर्व में नोटिस दिया और न ही अपना पक्ष रखने का मौका, बल्कि एकतरफा कार्रवाई करते हुए बेघर कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सपा और भाजपा नेताओं ने दर्ज कराया विरोध
बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया था। इसके बाद भाजपा नेता बॉबी कश्यप ने भी तहसील परिसर में प्रदर्शन कर इस कार्रवाई को गरीब विरोधी करार दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला पंचायत अध्यक्ष ने रुकवाया काम
जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप शुक्रवार को कश्यप परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार का हाल जाना और मौके पर एसडीएम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। रत्नेश कश्यप ने कहा कि उन्होंने एसडीएम से वे दस्तावेज दिखाने को कहा है जिसके आधार पर इस जमीन को नजूल दर्ज किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी गरीब का घर न उजाड़ा जाए, लेकिन पटियाली तहसील प्रशासन ने सरकार की जनकल्याणकारी छवि के विपरीत कार्य किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह शासन व उच्चाधिकारियों के लगातार संपर्क में रहेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम के आदेश पर एडीएम ने शुरू की जांच
इसी प्रकरण में शिकायत मिलने पर डीएम ने एडीएम दिग्विजय सिंह को मामले की जांच सौंप दी है। एडीएम शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। एडीएम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुशांत सांवरे बने एसडीएम पटियाली, आतीश मुख्यालय अटैच
कासगंज। डीएम प्रणय सिंह ने शुक्रवार को आतीश कुमार से पटियाली एसडीएम और नगर पंचायत ईओ का चार्ज हटा दिया है। उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर सहावर एसडीएम सुशांत सांवरे को पटियाली का चार्ज दिया गया है। वहीं, सहावर का चार्ज एसडीएम हर्षिता देवड़ा को सौंपा गया है। पटियाली नगर पंचायत ईओ का चार्ज एसडीएम सुनील कुमार संभालेंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
नजूल भूमि मामले में शिकायत मिलने पर एडीएम को जांच सौंप दी गई है। पटियाली जाकर एडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। -प्रणय सिंह, डीएम कासगंज