फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mathura-Chhapra Express delayed by one hour

Kasganj News: मथुरा-छपरा एक्सप्रेस हुई एक घंटा विलंब

Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन से होकर गुजरने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस लगभग एक घंटा देरी से कासगंज जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के विलंब से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढी है। दूर दराज शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोग ट्रेनों में सवार होकर यात्रा कर रहें है। मंगलवार को जंक्शन से होकर वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से पहुंची। मथुरा से छपरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस रात 1:15 बजे के स्थान पर रात में 2:35 बजे पहुंची। यह ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट लेट हुई। इसके अलावा रामनगर से आगरा फोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 2:20 बजे की जगह 42 मिनट देरी से पहुंची। साबरमती से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 3:20 बजे के स्थान पर सुबह 3:55 बजे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन 35 मिनट विलंब हुई। उदयपुर से कामख्या जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 5:55 बजे के स्थान पर सुबह 6:17 बजे पहुंची। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई। गढ़का निवासी अजमत ने बताया कि उन्हें मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर परिजन के साथ लखनऊ जाना है। ट्रेन के लेट होने से उन्हें दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed