फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mathematics is a subject of learning and teaching; scientific thinking provides the path to invention.

Kasganj News: सीखने और सिखाने का विषय है गणित, वैज्ञानिक सोच से मिलता है अविष्कार का रास्ता

Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mathematics is a subject of learning and teaching; scientific thinking provides the path to invention.
फोटो संख्या 30 श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम में मंचासीन अ
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में सोमवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गणित सीखने व सिखाने का विषय है और वैज्ञानिक सोच आविष्कार को जन्म देती है।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, सीडीओ, वीरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा ने किया। विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विज्ञान डॉ जयंत कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण ने किया। जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय गणित दिवस पर 3 प्रतियोगिताओं जिनमें गणित मॉडल, पोस्टर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेरठ से रिसोर्स पर्सन के रूप में आए मतीन अंसारी ने विद्यार्थियों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से गणित को समझाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थी गणित के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित भी होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गणित हमारे जीवन की कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा सिंह जादौन ने किया। इस दौरान अनीता उपाध्याय, प्रबंधक अनूप गुप्ता, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, कैप्टन आलोक कुमार दुबे, संभव जैन, वेद प्रकाश मिश्रा, मनोज यादव, अजय माहेश्वरी, विमल पाल, मदनचंद राजपूत, अजीत शर्मा, सलीम जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में गणित के क्षेत्र में विद्यार्थियों का नवाचार तकनीकी से ज्ञानार्जन करने वाले पांच शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। जिसमें पूर्व प्राचार्य गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के डॉ. योगेंद्र कुमार द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय नौरथा डॉ. कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, असिस्टेंट प्रोफेसर केए पीजी कॉलेज डॉ. विनोद गुप्ता, व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी अनुप्रिया सक्सेना एवं गणित शिक्षक एसजीएम इंटर कॉलेज फतेहपुर मयंक गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed