फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   mason died after falling while making stairs during construction of house in Kasganj

Kasganj: मकान निर्माण के दौरान सीढ़ियां बनाते समय नीचे गिरा राजमिस्त्री, हो गई मौत; मची चीख पुकार

Wed, 21 Feb 2024 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

मकान निर्माण के दौरान सीढ़ियां बनाते समय राजमिस्त्री नीचे गिर गया। उसे जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
mason died after falling while making stairs during construction of house in Kasganj
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को मकान निर्माण के दौरान सीढ़ियां बनाते समय गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। खबर मिली को घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन

घटना पटियाली थाना क्षेत्र के मझोला गांव की है। गांव निवासी कमलेश शाक्य (45) राजमिस्त्री का काम करता था। बेटे सचिन ने बताया कि गांव के ही स्वदेश मिश्रा का मकान बन रहा है। घर में सीढ़ियों का निर्माण चल रहा का। पिता कमलेश काम कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे वह फिसलने से नीचे गिर गए। जानकारी पर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर हम लोग भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


बताया कि हम लोग उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पटियाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कल्यान सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य करते समय राजमिस्त्री की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed