{"_id":"67b4ce31b13f6988d1030e82","slug":"married-woman-harassed-by-her-brother-in-law-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने उजाड़ दी जिंदगी...फिर देवर की भाभी पर बिगड़ी नीयत, घर में बंधक बना किया ऐसा हाल; हर पल मरती रही वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने उजाड़ दी जिंदगी...फिर देवर की भाभी पर बिगड़ी नीयत, घर में बंधक बना किया ऐसा हाल; हर पल मरती रही वो
Wed, 19 Feb 2025 04:40 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:40 AM IST
सार
पति ने दूसरी शादी कर ली। पत्नी ने विरोध किया तो देवर ने घर में बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला को किया प्रताड़ित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के ढोलना क्षेत्र की विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने व पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति सहित पांच ससुरालीजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला की शादी फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद के मीरी कटरा निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जाने लगा। महिला का आरोप है पति ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवर आकाश ने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।
महिला ने न्याय पाने को कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने पति, देवर सहित पांच ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने न्याय पाने को कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने पति, देवर सहित पांच ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।