फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Married woman beaten and thrown out of the house

Kasganj News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 15 Feb 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के गांव दरियावगंज की रहने वाली युवती को शादी के बाद उसके पति व ससुरालीजन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने दहेज का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरियावगंज रेलवे स्टेशन निवासी कैलाश चंद्र निवासी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार बेटी की शादी 11 नवंबर 2024 को हनी रावत निवासी सरस्वती स्कूल डबुआ काॅलोनी सेक्टर- 50 फरीदाबाद हरियाणा के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से पति हनी रावत,ससुर आकाश, सास सपना व देवर मनी दहेज में कार की मांग पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। वह रिश्तेदार के साथ उसकी ससुराल पहुंचे लेकिन पति व ससुरालीजन कार की मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि बेटी को 15 जून 2025 के दिन उसे गलत दवा खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उन्होंने 18 जून 2025 को बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed