{"_id":"69e90d307301ef422d0d3503","slug":"married-woman-and-child-burnt-due-to-gas-leak-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146621-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गैस रिसाव से विवाहिता और बच्ची झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गैस रिसाव से विवाहिता और बच्ची झुलसी
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक विवाहिता खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में उनकी तीन माह की बच्ची भी झुलस गई। परिजन ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। यहां उनका उपचार चल रहा है।
गांव रजमऊ निवासी विकास की पत्नी प्रियंका (23) अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा। अचानक आग लगने से प्रियंका गंभीर रूप से झुलस गई। उस समय उनकी गोद में तीन माह की बच्ची काव्या भी थी। वह भी इस हादसे में झुलस गई। परिजन ने तत्काल दोनों को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
ससुर रघुराज ने बताया कि गैस लीक होने के कारण यह हादसा हुआ। प्रियंका की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और किसी पर कोई आरोप नहीं है।