{"_id":"6aee0f77b5e14c08fd012adf","slug":"marigolds-caught-up-in-the-diwali-spirit-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156798-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गेंदे पर चढ़ा दिवाली का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गेंदे पर चढ़ा दिवाली का खुमार
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली की आहट के साथ ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। घरों से लेकर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक को सजाने की तैयारियां तेज हो चुकी हैं जिसका सीधा असर फूलों के कारोबार पर दिखाई दे रहा है।
पर्व पर पूजा और सजावट में विशेष रूप से इस्तेमाल होने वाले गेंदे के फूल की मांग में अचानक भारी तेजी आई है जिससे इसके दाम भी चढ़ गए हैं। एक ही दिन में गेंदे का फूल 40 रुपये प्रति किलो महंगा होकर 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
पांच दिवसीय दीपोत्सव में फूलों का विशेष महत्व होता है। घरों के मुख्य द्वार, पूजा स्थल और दुकानों को गेंदे की मालाओं से सजाया जाता है। साथ ही भगवान श्रीगणेश की आराधना में भी इसका उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
यही कारण है कि पर्व के दौरान इसकी मांग आसमान छूने लगती है। बाजार में पारंपरिक फूल विक्रेताओं के अलावा कई अन्य लोगों ने भी अस्थायी स्टॉल और ठेले लगाकर गेंदे की बिक्री शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर फूलों की कुल औसत बिक्री करीब दो सौ क्विंटल आंकी जा रही है।
फूल विक्रेता आकाश कुशवाहा ने बताया कि दीपोत्सव के चलते गेंदे की मांग तेजी से बढ़ी है जिससे कीमतें उछली हैं। वहीं, विक्रेता आदर्श ने कहा कि सजावट के लिए गेंदे की मालाओं की सबसे अधिक मांग है। त्योहार के मुख्य दिनों में बिक्री और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।