{"_id":"6b0481230bd4653f710f0506","slug":"man-on-his-way-to-a-feast-attacked-by-a-bull-sustains-injuries-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157609-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दावत खाने जा रहे व्यक्ति पर सांड़ का हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दावत खाने जा रहे व्यक्ति पर सांड़ का हमला, घायल
विज्ञापन
फोटो 21 - सांड के हमले से घायल हुए रामसेवक। स्रोत : संवाद
अमांपुर। बनूपुरा गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे दावत खाने जा रहे एक व्यक्ति पर सांड़ ने पीछे से हमला कर दिया। सांड़ ने सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सांड़ को खदेड़ा।
बनूपुरा निवासी रामसेवक यादव (45) पुत्र पीतम सिंह रविवार शाम लगभग 7 बजे घर से गांव में दावत खाने निकले थे। सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला किया और सींग मारकर कई बार उठाकर पटका। मौके पर पहुंचे परिजन ने आनन-फानन में उन्हें कासगंज स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
सांड़ के आतंक से ग्रामीण परेशान
ग्रामीण किताब सिंह, बंटी यादव, उदयवीर यादव, मोनू यादव, सरमुख, संदीप यादव, अंकित यादव, जबर सिंह, मुलायम सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव में आवारा सांड़ों का आतंक लंबे समय से है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है और राहगीरों के लिए खतरा बना है। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। अधिकारियों से सांड़ को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की गई है।