{"_id":"6952c6a10a723a97ca0c1eae","slug":"mahavir-singh-became-the-president-in-the-election-of-civil-bar-association-kasganj-news-c-175-1-kas1003-141468-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में महावीर सिंह बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में महावीर सिंह बने अध्यक्ष
Mon, 29 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो19सहावर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चुने गए महावीर सिंह और उपाध्यक्ष श्रीराम शाक्
सहावर। तहसील परिसर स्थित सभागार में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव में महावीर सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि श्रीराम शाक्य को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
सोमवार को एल्डर कमेटी के सदस्य दिनेश सक्सेना, शंकर लाल बघेल, ज्ञानेंद्र कुमार और सुनील यादव की देखरेख में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। एसोसिएशन में पंजीकृत कुल 29 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद ढाई बजे से मतगणना शुरू की गई।
चुनावी नतीजों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह ने 19 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी पॉप सिंह को 10 वोटों से संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर जीवन किशोर वर्मा और उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम शाक्य को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में निमेश कुमार को 16 वोट मिले, जबकि कमलेश कुमार को 13 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
इस दौरान तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव संपन्न होने पर ब्रजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, वीरपाल, पंकज कुमार, तेजपाल सिंह, धीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, कुंवर पाल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद जताई।