फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Lover committed suicide by hanging in Kasganj when girlfriend came to know she also tried to kill herself

प्रेम का ऐसा अंतः प्रेमी ने गले में फंदा फंसाकर लगाया स्टेटस और झूल गया, प्रेमिका ने देखा तो लगाई फांसी और...

Sun, 12 Mar 2023 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 02:06 PM IST
सार

कासगंज में प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका को पता चला तो वह भी भागकर कमरा में पहुंची और फांसी पर झूल गई। घर वालों ने देखा तो उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
Lover committed suicide by hanging in Kasganj when girlfriend came to know she also tried to kill herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार की दोपहर प्रेमी ने गले में फंदा लगाकर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया और झूल गया। स्टेटस प्रेमिका ने देखा तो वह भी भागकर कमरे में पहुंची और फंदा लगाकर लटक गई। हालांकि समय रहते घर वालों ने देख लिया तो उसे उतारकर अस्पताल ले गए। उसकी जान बच गई, लेकिन प्रेमी की मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला सहावर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां नाबालिग किशोर-किशोरी काफी समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। वह साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण प्रेमी पढ़ाई छोड़कर जयपुर काम करने चला गया। जबकि प्रेमिका 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन

फंदा लगाकर मोबाइल पर स्टेटस लगाया

होली पर प्रेमी घर आया था। शनिवार की दोपहर दोनों में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद प्रेमी अपने घर गया। उसने गले में फंदा लगाकर मोबाइल पर स्टेटस लगाया और झूल गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर, प्रेमिका ने मोबाइल पर स्टेटस देखा तो वह भी भागकर कमरे के अंदर पहुंची और फांसी लगा ली। इसी बीच घर वालों ने देख लिया तो भागकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई

समय पर इलाज मिलने से प्रेमिका की जान बच गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। 

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि नाबालिग किशोर-किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इसमें प्रेमी किशोर की मौत हो गई। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed