{"_id":"67bf323aed14143d7d08d27d","slug":"locksmith-set-up-arms-factory-police-arrested-him-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताला बनाने के कारीगर ने शुरू किसा ऐसा काम...जंगल में लगाई फैक्ट्री, देखकर पुलिस भी रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताला बनाने के कारीगर ने शुरू किसा ऐसा काम...जंगल में लगाई फैक्ट्री, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
Wed, 26 Feb 2025 08:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 26 Feb 2025 08:55 PM IST
सार
पुलिस को कई दिनों से जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के बारे में सूचना मिल रही थी। पुलिस माैके पर पहुंची तो दो आरोपियों को दबोच लिया। उनसे अवैध हथियार भी बराद किए।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बने अधबने तमंचा, कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों में हथियार बनाने वाला ताला कारीगर है। आरोपियों के पास से चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि गंजडुंडवारा क्षेत्र में गांव बनैल के पास जंगल में पुलिस को शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात करीब 10 बजे बनैल गांव में यूके लिप्टस के खेत पर बताए स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा 315 बोर बने हुए व दो तमंचा अधबने, 4 कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने उनके पास से 4 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में अपना नाम एवन सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदपुरी और पंकज निवासी गांव बनैल गंजडुंडवारा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्दमा पंजीकृत किया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी एवन सिंह ताला बनाने के साथ तमंचा बनाने का कार्य करता है। वह अपने साथी पकंज के सहयोग से बाजार में 2500 से 3 हजार रुपये में बेचते हैं। उसका भाई संजोग सिंह एक साल पूर्व गांव नगला चिना के जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एवन सिंह पर आबकारी अधिनियम में पूर्व में केस दर्ज है। वहीं पंकज पर जानलेवा हमला, जान से मारने और दहेज अधिनियम के मामले अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।