फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Lions Club gives new hope of life to the disabled

Kasganj News: लायंस क्लब ने दिव्यांगों में जगाई जीवन की नई उम्मीद

Sat, 17 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lions Club gives new hope of life to the disabled
फोटो39कासगंज में दिव्यांगों को कत्रिम अंग प्रदान करते लायंस क्लब के सदस्यों के साथ भाजपा जिला
कासगंज। लायंस क्लब कासगंज ने गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड में निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में रजिस्ट्रेशन के बाद चयनित 20 दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, कैलीपर्स वितरित की गई।भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि कृत्रिम अंग दिव्यांगों को आत्मविश्वास और सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की यह पहल नगर में एक ऐतिहासिक कदम है। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे ने बताया कि कृत्रिम अंग दिव्यांगों को दैनिक कार्य करने में सक्षम बनाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा केवल दया नहीं, बल्कि समान अधिकार और सम्मान का संवैधानिक दायित्व है। सचिव विजय राजपूत ने कहा कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से सेवा देना दिव्यांगों को संपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने दिव्यांगों को प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया।अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सुनील कुमार कावरा, उपेंद्र महेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, लक्ष्मीकांत चोला, रामरक्षपाल सिंह, लाल सिंह वर्मा राजेंद्र बिडला, सुनील महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed