{"_id":"69fe20466b41c82f7a0e6b21","slug":"lathi-charge-in-land-dispute-one-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1003-147361-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक घायल
विज्ञापन
फोटो15सोरोंजी के गांव पाठकपुर में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान मौजूद ग्रामीणों की भीड
सोरोंजी। लहरा मार्ग स्थित गांव पाठकपुर में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव निवासी गंगा सिंह (23 ) और प्रमोद (22 ) के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से प्रमोद घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी पुरानी रंजिश में यह मारपीट हुई। झगड़े की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी और लहरा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सदर आंचल सिंह चौहान ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। घायल युवक प्रमोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।