{"_id":"694d7fdc1a69874e43034bb3","slug":"lalkuan-kasganj-passenger-train-will-run-with-a-delay-of-one-and-a-half-hours-for-six-days-kasganj-news-c-175-1-agr1054-141318-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: छह दिन डेढ़ घंटा देरी से चलेगी लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: छह दिन डेढ़ घंटा देरी से चलेगी लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन
Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो10कासगंज में रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय खड़ी ट्रेन । संवाद
कासगंज। बरेली-लालकुआं रेल मार्ग पर बहेड़ी देवरनिया ब्लॉक खंड में बैलेस्ट क्लीनिंग मशीन से मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे इस रेल मार्ग पर 3:30 घंटा तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इसी के चलते लालकुआं से कासगंज चलने वाली ट्रेन को डेढ़ घंटा देरी से चलाया जाएगा।
बहेड़ी - देवरनिया ब्लॉक खंड में (बीसीएम ) से 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रेलवे लाइन के नीचे गिट्टी को साफ किया जाएगा। लाइन के नीचे की गिट्टी (बैलास्ट) को मशीन से कर्मी साफ करेंगे। इसके बाद गिट्टी के चूरे को हटाकर, अच्छी गिट्टी को वापस लाइन के नीचे डाला जाएगा। यह कार्य सुबह 09:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। 3:30 घंटे का ब्लॉक होने से रेल मार्ग बाधित रहेगा। इससे लालकुआं से कासगंज की ओर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इस ट्रेन को 1:30 घंटा देरी से लालकुआं से कासगंज के लिए चलाया जाएगा। ट्रेन के समय में परिवर्तन होने से यात्रियों को काफी परेशानी होंगी। मरम्मत कार्य को पूरा करने के बाद इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जायेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि बहेड़ी में बैलेस्ट क्लीनिंग मशीन से लाइनों की मरम्मत कार्य 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। इससे लालकुआं-कासगंज ट्रेन के समय में बदलाव किया है।