फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasjang news sports collage admission

Kasganj News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले का मौका, 618 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 06 May 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2026-27 के लिए 618 संभावित सीटों पर कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर एवं सहारनपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इन संस्थानों में कुल 618 सीटों पर कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी sportscollegelko.in या khelsathi.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान यूडाइस पोर्टल द्वारा जारी पेन भरना अनिवार्य होगा। आयु सीमा की 01 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल के अभ्यर्थियों की प्रारंभिक चयन परीक्षा 21 और 22 मई 2026 को आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 7 बजे से आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 के लिए 9 से 12 वर्ष कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष, कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष के बीच आयु सीमा निर्धारित की गई है।


खेल विधाएं
बालक वर्ग: एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, तैराकी, फुटबॉल, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, भारोत्तोलन
बालक व बालिका वर्ग: हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन
बालिका वर्ग : जूडो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed