{"_id":"69fa5f4520b03f3b3a099c8f","slug":"kasjang-news-new-teachers-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147207-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को मिले 13 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को मिले 13 शिक्षक
विज्ञापन
कासगंज। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले को 13 नए शिक्षक मिले हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की अंतिम सूची के आधार पर विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच बुधवार को बीएसए कार्यालय में की जाएगी।
बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले को सामाजिक विषय के 4, हिंदी के 4, अंग्रेजी का 1 तथा विज्ञान एवं गणित के 4 शिक्षक मिले हैं। सभी चयनित शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो स्वप्रमाणित प्रतियों तथा मूल अभिलेखों के साथ दोपहर 12 बजे कार्यालय में उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद अभ्यर्थियों का नाम नियुक्ति हेतु अग्रेषित किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन शिक्षकों की अंतिम तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि नए शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर और अधिक मजबूत होगा तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।