{"_id":"6a6f855812766db9da087147","slug":"kasganj-police-topped-the-igrs-rankings-kasganj-news-c-175-1-kas1003-151608-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज पुलिस रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज पुलिस रही अव्वल
विज्ञापन
कासगंज। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जिले की पुलिस ने पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से जारी जुलाई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में कासगंज पुलिस ने 125 में से पूरे 125 अंक प्राप्त कर पहला स्थान दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया गया। समय-समय पर एसपी की समीक्षा और कमियों को दूर करने के निरंतर प्रयासों के चलते यह सफलता संभव हो सकी।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस सेल सहित सभी सर्किलों व थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की इस गुणवत्ता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को आगे भी बनाए रखें, ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।