{"_id":"6aef89c397a57f8b2c09f4f1","slug":"kasganj-news-wresling-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156824-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में बेटियों ने जीते दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में बेटियों ने जीते दो कांस्य पदक
विज्ञापन
फोटो 09 प्रदेश स्तरीय फ्री-स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक विजेता नंदनी गुप्ता और लक्ष्मी गुप्ता
कासगंज। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में कासगंज की दो पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। नंदनी गुप्ता और लक्ष्मी गुप्ता ने फ्री-स्टाइल कुश्ती के अलग-अलग भार वर्गों में पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षक ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर 30 अक्तूबर को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें चयनित खिलाड़ियों ने दो से चार नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कासगंज की नंदनी गुप्ता ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि लक्ष्मी गुप्ता ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
उपक्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों और अंशकालिक कुश्ती प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार यादव को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास जारी रखने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।