{"_id":"694ae6b4509493864f0bff95","slug":"kasganj-news-winter-crisis-kasganj-news-c-175-1-kas1001-141198-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, न्यूनतम पारा रहा 7 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, न्यूनतम पारा रहा 7 डिग्री
विज्ञापन
फोटो13कासगंज सोरोंजी मार्ग पर सुबह के समय घने कोहरे में लाइट जलाकरगुजरती बस।संवाद
कासगंज। कोहरे और ठंडी हवाओं से ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित है। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। ठंड के बढ़ते प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह सब्जी मंडी व बाजार ठंड के प्रभाव से देर से खुल रहे हैं।
मंगलवार को न्यूनतम पारा 7 डिग्री पर जा पहुंचा है। वहीं, अधिकतम पारा 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दोपहर 12 बजे धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस हुई और लोग धूप में ठंड से राहत पाने के लिए खड़े व बैठे नजर आ रहे थे। पार्कों व घर की छतों पर भी लोग धूप में बैठे नजर आए। सुबह 5 बजे से गुलजार होने वाली सब्जी मंडी में सब्जी से लेकर देर से किसान पहुंचे। इसके कारण फुटकर सब्जी की बिक्री करने वाले दुकानदारों की दुकानें बिलंब से खुलीं। बाजारों में अन्य दुकानें भी बिलंब से खुलीं। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। इससे बरेली-मथुरा मार्ग, सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग, कासगंज-अतरौली मार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आ रहे थे। काफी घना कोहरा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में किसान देरी से खेतों पर गए। जगह-जगह अलाव के सहारे लोग बैठे नजर आए। हर जगह ठंड का असर दिखाई दे रहा था। अलाव लोेगों का सहारा बना हुआ था।
स्कूल जाने वाले बच्चे हुए परेशान
कासगंज। भीषण कोहरे के बीच स्कूल आने जाने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे घना कोहरा छाया हुआ था। स्कूलों के समय में बदलाव हाेने के बावजूद घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। वह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। पूर्व में जिलाधिकारी ने जिले में 2 दिन का स्कूल का अवकाश किया था। अवकाश समाप्त होने के बाद फिर से स्कूल खुल गए।