{"_id":"6ae62c37cd50b4c1d407ee29","slug":"kasganj-news-unaurthorised-clinik-sealed-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156479-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वेल केयर पैथ लैब सील, बिना रजिस्ट्रेशन के हो रही थीं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वेल केयर पैथ लैब सील, बिना रजिस्ट्रेशन के हो रही थीं जांचें
विज्ञापन
फोटो 32 कासगंज जिला अस्पताल के निकट बिना पंजीकरण के संचालित लैब को सील करते डा. मदन। विभाग
कासगंज। मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ी जांच में लापरवाही का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के पास संचालित वेल केयर पैथ लैब को सील कर दिया। यहां मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की जा रही थी, लेकिन लैब का पंजीकरण नहीं मिला।
जांच कार्य के लिए कोई योग्य स्टाफ भी मौजूद नहीं था। इन अनियमितताओं को देखते हुए विभागीय टीम ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से बिना पंजीकरण और निर्धारित योग्यताओं के पैथोलॉजी जांच करने वाले केंद्रों पर निगरानी का मुद्दा भी सामने आया है। मरीज अपनी बीमारी का पता लगाने और उपचार शुरू कराने के लिए जांच रिपोर्ट पर भरोसा करते हैं। ऐसे में जांच केंद्रों का नियमानुसार संचालित होना और योग्य कर्मचारियों से ही जांच कराया जाना जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान लैब में रक्त की जांच होते हुए मिली। अभिलेखों की पड़ताल में पैथोलॉजी लैब का पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके अलावा जांच करने के लिए योग्य कर्मचारी भी तैनात नहीं थे। इन अनियमितताओं के चलते लैब को सील कर दिया गया है। नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. मदन कुमार, नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य विभाग)