फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news tarcoal rate increase

Kasganj News: तारकोल के दाम बढ़े, सड़क निर्माण ठप

Sun, 10 May 2026 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
kasganj news tarcoal rate increase
फोटो20पटियाली में धुमरी से नरथर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली जर्जर सड़क । संवाद
कासगंज। जिले में तारकोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर सड़क निर्माण कार्यों पर साफ दिखाई देने लगा है। मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे कई सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रभावित हो गए हैं। हालात यह हैं कि कई परियोजनाओं का काम धीमा पड़ गया है, जबकि कुछ जगहों पर निर्माण पूरी तरह ठप हो चुका है।
विज्ञापन



सड़क निर्माण के लिए कुछ माह पहले तक तारकोल करीब 45 हजार रुपये प्रति टन की दर से उपलब्ध हो रहा था। अब इसकी कीमत बढ़कर 93 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से सड़क निर्माण की लागत लगभग दोगुनी हो गई है। पहले से स्वीकृत बजट में काम कराना ठेकेदारों व कार्यदायी संस्था के लिए मुश्किल हो गया है। सड़क के निर्माण कार्य में अधिक लागत आने पर ठेकेदार पुराने टेंडर पर काम करने से बच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत पर सबसे अधिक असर पड़ा है। मंडी समिति की ओर से मंडियों को जोड़ने वाले मार्गों का काम धीमा हो गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों के मरम्मत कार्य की परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। जिला पंचायत के तहत गांवों में बनने वाली सड़कों की रफ्तार भी थम गई है।
विज्ञापन


ठेकेदार जीतू गुप्ता ने बताया कि तारकोल के रेट बढ़ने से सड़क के निर्माण कार्य व मरम्मत में लागत बढ़ी है। इससे सड़क की मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार संशोधन और अतिरिक्त धनराशि की मांग की है। इससे रुके हुए निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराए जा सकें। रहमतपुर निवासी रमेश चंद ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक है। अधूरी और जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेकेदारों की बात :

तारकोल के रेट बढ़ने से सड़क निर्माण की लागत बढ़ी है। पहले 45 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से तारकोल मिलता था, अब 93 हजार रुपये में तारकोल मिल रहा है। इससे सड़कों के निर्माण कार्य बंद हो गया है। -अरविंद राजपूत, ठेकेदार।


तारकोल का रेट बढ़ने से सड़कों के निर्माण कार्य व मरम्मत कार्य पर प्रभावित हुए हैं। तारकोल के रेट दोगुने होने से सड़क मरम्मत का कार्य ठप हो गया है। सरकार को बढ़ी कीमत के साथ निर्माण के रेट भी बढ़ाए जाएं। इससे सड़कों का निर्माण पूरा हो सके। -अनीस सैफी, ठेकेदार।



इन सड़कों का निर्माण हुआ ठप

-सलेमपुर बीबी सड़क से कायमपुर लिंक मार्ग
-कासगंज बाइपास सड़क से नगला भवूति तक सड़क निर्माण
-धुमरी पटियाली सड़क से नरथर रेलवे स्टेशन सड़क तक
-मोहनपुर कस्बा से श्री कल्याण सिंह इंटर कॉलेज हाजीपुर सड़क
-कासगंज अतरोली सड़क से तबालपुर नगला चौखंडा सड़क तक

-मंडनपुर से दोकेली होते हुए मुन्नी देवी स्कूल तक


वर्जन

-मंडी समिति की ओर से कासगंज जिले में पांच सड़कों का निर्माण कराया जाना है। तारकोल के रेट बढ़ने से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। अभी सरकार की ओर से तारकोल के रेट बढ़ने का आदेश नहीं मिला है। -आजाद सोनकर, उप निदेशक मंडी समिति।

----------------------------
मार्च के बाद हुए एग्रीमेंट की तैयार की जा रही सूची
कासगंज। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ज्ञान प्रकाश ने बताया कि तारकोल की कीमतों में उछाल आया है। शासन के आदेश पर मार्च के बाद हुए एग्रीमेंट की सूची तैयार की जा रही है। आदेश मिलने पर संशोधित दरों के हिसाब से भुगतान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed