फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news swama prashad mukherjee

Kasganj News: राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा श्याम प्रसाद का जीवन

Thu, 25 Jun 2026 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
kasganj news swama prashad mukherjee
फोटो24सिढ़पुरा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चित्र पर मल्यार्पण करते भाजपाई। स् - फोटो : Archive
सिढ़पुरा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके बताए गए राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री सुनील गुप्ता चौधरी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान राष्ट्रनायक थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे... का उनका उद्घोष भारत की एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा में दिया गया उनका बलिदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उनके आदर्श और राष्ट्र प्रथम की भावना आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। इस मौके पार मंडल महामंत्री गौरव गुप्ता, ऋषि गुप्ता, दीपक गुप्ता, आलोक गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed