{"_id":"699dfe82c4dbb96197048025","slug":"kasganj-news-shree-shyam-nishann-shobayatra-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143921-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: धूमधाम से निकली श्रीश्याम निशान शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: धूमधाम से निकली श्रीश्याम निशान शोभा यात्रा
विज्ञापन
फोटो08गंजडुंडवारा में निकाली गई बाबा खाटू श्याम शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर थिरकते भक्त ।
गंजडुंडवारा। नगर में श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में श्रीश्याम निशान शोभायात्रा मंगलवार को भव्यता के साथ निकाली गई। भक्ति और उल्लास के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्ति भजनों पर महिलाएं और युवा जमकर झूमते नजर आए।
शोभायात्रा का रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग से शुरू हुई। आरएसएस के जिला प्रचारक आयेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर व श्याम बाबा की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाएं हाथों में निशान ध्वज लेकर झूमती हुईं चल रहीं थीं। शोभायात्रा नगर के हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, राजाराम चौराहा और सराफा बाजार होते हुए यात्रा वापस पंचायती बाग पर संपन्न हुई। यहां सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
ये रहे मौजूद
शोभयात्रा के दौरान ऋषि अग्रवाल ,प्रफुल्ल जैन, भारत गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रूबल गुप्ता, विकल्प गुप्ता, पूर्व सभासद रवि गुप्ता, निकेश अग्रवाल, अंकित भूषण, गौरव गुप्ता, रवि शाक्य, अजय गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजू बजरंगी, कुलदीप राजपूत आदि मौजूद रहे।