फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news shabby road

Kasganj News: अमांपुर की जर्जर सड़क पर 15 साल से नहीं हुआ काम

Mon, 06 Jul 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
kasganj news shabby road
फोटो32अमांपुर में सहावर रोड पर हुए जलभराव में गिरे मोबाइल को ढूंढते लोग। संवाद - फोटो : shiv tripathi
कासगंज। अमांपुर कस्बे की एक महत्वपूर्ण सड़क, पुराना सहावर रोड, अपनी जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वर्षों से उपेक्षित यह सड़क बरसात के बाद गहरे गड्ढों से भर गई है जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगभग 15 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से इसकी मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। यह सड़क सहावर रोड, तहसील, हरथरा, बनूपुरा और मीरा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

कीचड़ और जलभराव के कारण न केवल आम राहगीर बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रिक्शा और टेंपो चालकों के लिए भी यह सड़क एक खतरे का सबब बन गई है। इन गड्ढों में फंसने से उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अवधेश, वीरेश, आकाश, आमोद, किताब सिंह, राहुल गुप्ता, परन्तप सोलंकी, डॉ. पवन माथुर और अजय कुमार जैसे कई लोगों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत ने सड़क की समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed