फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news science lab bus

Kasganj News: गांव-गांव पहुंचेगी विज्ञान की प्रयोगशाला, 47 विद्यालयों में बस में किए जाएंगे लाइव प्रयोग

Sun, 10 May 2026 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
kasganj news science lab bus
फोटो03कासगंज ​विज्ञान क्लब बस। स्रोत:विभाग
कासगंज। जिले के छात्र-छात्राओं को अब विज्ञान की पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से जिला विज्ञान क्लब 13 मई से 22 मई 2026 तक विज्ञान बस का संचालन करेगा, इसके माध्यम से जिले की तीनों तहसीलों के 47 विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं को टेलिस्कोप, माइक्रोस्कोप और 3डी प्रिंटर की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान क्लब जिला समन्वयक जयंत गुप्ता ने बताया कि विज्ञान बस में आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जिनमें ऑप्टिकल बेंच, मीटर ब्रिज, माइक्रोस्कोप, वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रू गेज और मैग्नेटिक सिस्टम प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से टेलिस्कोप और 3डी प्रिंटर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और नई खोजों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। विज्ञान बस के भ्रमण का कार्यक्रम तय कर संबंधित विद्यालयों को सूचना भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed