फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rss meeting

Kasganj News: वन विहार में उमड़ा स्वयंसेवकों का उत्साह, राष्ट्रभक्ति के उद्घोषों से गूंजा परिसर

Mon, 06 Jul 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rss meeting
फोटो09कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वन विहार कार्यक्रम में मौजूद  विभाग संघचालक  उमा
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की ओर से रविवार सुबह नदरई स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित वन विहार कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक खेलों, राष्ट्रभक्ति के उद्घोष, प्रेरक उद्बोधन और सहभोज के माध्यम से संगठन, समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संघ के विभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सुबह 6:00 बजे विभिन्न क्षेत्रों और बस्तियों से पहुंचे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि वन विहार कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वयंसेवकों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं और संघ कार्य को नई गति मिलती है। नगर प्रचार प्रमुख वैभव उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों की सहभागिता संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है। कार्यक्रम में विभाग संघचालक उमा शंकर शर्मा, एटा विभाग प्रचारक आशुतोष, सहारनपुर विभाग प्रचारक कुलदीप सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संगठन विस्तार, राष्ट्र निर्माण और सेवा कार्यों के प्रति प्रेरित किया। इस मौके कार्यक्रम में विभाग व्यवस्था प्रमुख अमलेन्दु, विभाग प्रचार प्रमुख नरेश नंदन, जिला प्रचारक आर्येंद्र, जिला संघचालक दीपराज, सह जिला संघचालक होशियार सिंह, सह जिला कार्यवाह विनीत, वैभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed