फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rice purchasing

Kasganj News: तीन साल में सबसे ज्यादा धान खरीद, टूटा रिकॉर्ड

Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rice purchasing
फोटो04धान का फाइल फोटो।
कासगंज। धान खरीद में जिले ने इस साल नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तीन साल में सबसे बड़ी खरीद दर्ज की गई जिसमें कुल 1246 किसानों ने 17 क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचकर सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाया। तय किए लक्ष्य से काफी आगे बढ़ते हुए खरीद का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, इससे न सिर्फ किसानों में उत्साह बढ़ा बल्कि जिले की सरकारी खरीद व्यवस्था की सफलता भी उजागर हुई।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है और आंकड़ों के लिहाज से यह खरीद पिछले तीन वर्षों में सबसे बेहतर और रिकॉर्ड तोड़ साबित हुई है। इस वर्ष धान खरीद के लिए कुल 17 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। 2369 प्रति क्विंटल के भाव से खरीद हुई। 1246 किसानों ने अपना धान बेचकर सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाया।
विज्ञापन

शासन की ओर से पहले चरण में 7500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे जिले ने निर्धारित समय से करीब 15 दिन पहले ही पूरा कर लिया। लक्ष्य समय से पूर्व पूरा होने के बाद शासन ने अतिरिक्त 1500 मीट्रिक टन का लक्ष्य और बढ़ाया, इसे भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023-24 में कुल 4094.806 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जबकि वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 4710.637 मीट्रिक टन तक पहुंचा। वहीं चालू खरीद सत्र 2025-26 में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी के साथ 8999.637 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई, जो तीन साल में अब तक की सबसे अधिक खरीद मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed