फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news powerlifter lasmi

Kasganj News: लक्ष्मी ने जीते चार पदक, प्रदेश में नाम किया रोशन

Wed, 24 Dec 2025 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
kasganj news powerlifter lasmi
फोटो36पटियाली की दिव्यांग ​खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा  स्टेट पैरा चैम्पियनशिप में मेडेल दिखाती ह
पटियाली। तहसील क्षेत्र के गांव ककराला निवासी दिव्यांग खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा ने कड़ी मेहनत और लगन की अनूठी मिसाल पेश की है। उत्कृष्ण खेल कौशल के दम पर लक्ष्मी ने स्टेट पैरा चैंपियनशिप में शानदार सफलता अर्जित कर पटियाली का नाम प्रदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन

ककराला निवासी रामस्वरूप शर्मा की पुत्री लक्ष्मी शर्मा ने 20 व 21 दिसंबर को परसा खेड़ा स्थित स्टेडियम बरेली में आयोजित 10वीं उत्तर प्रदेश स्टेट पैरा पावर लिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने पावरलिफ्टिंग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने गोला फेंक में रजत पदक,जबकि भाला फेंक एवं डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व गौतम बुद्ध नगर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने भाला फेंक और गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया था। अब रुड़की में होने वाली आगामी नेशनल चैंपियनशिप में भी उन्हें सिलेक्ट किया गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और प्रशिक्षकों के सहयोग को दिया। राम मुरारी शर्मा, पप्पू शर्मा, रतिराम शर्मा, ईश्वर देवी, रीता देवी, प्रीति देवी आदि ने लक्ष्मी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed