फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news lady death hanging

Kasganj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 07 Jan 2026 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
kasganj news lady death hanging
फोटो31मृतक उषा का फाइल फोटो।
कासगंज। सोरोंजी के गांव चंदवा में सोमवार की देर रात महिला का शव घर पर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है। उसके मायके पक्ष ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव चंदवा निवासी उषा उर्फ डिंपल (32) पत्नी सोनू बघेल का शव सोमवार की रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। सोमवार की रात 1:30 बजे बच्चों की चीखपुकार सुनने के बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की मौत के बारे में जानकारी की। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य संकलित किए। महिला की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई। उसके देवर अरुण कुमार ने बताया कि उसका भाई सोनू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महिला की मौत की सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता बुधपाल निवासी गांव बघराई थाना सिकंदरपुर ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उनकी बेटी के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

इनमें आर्यन (12), आयुष (9) और रानी (7) हैं। उन्होंने उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed