फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news jay shree ram

Kasganj News: जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक ने जताई आपत्ति, कॉलेज में बजरंग दल ने किया हंगामा

Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
kasganj news jay shree ram
सोरोंजी में एसटीडीएम कॉलेज में प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी के संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्रों के जय श्रीराम बोलने पर एक शिक्षक के कथित रूप से आपत्ति जताने का मामला तूल पकड़ गया। छात्रों की शिकायत के बाद शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया। धरने पर बैठकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कॉलेज परिसर में जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि कक्षा में शिक्षक जनार्दन राम ने उनके द्वारा अभिवादन में जय राम और जय श्रीराम बोलने पर फटकार लगाई। छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर सवाल खड़े करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए। छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए। बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में धार्मिक भेदभाव और देवी-देवताओं पर टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य रामकरन राज को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान निखिल निर्भय, पीयूष शंकर महेरे, सुधांशु भारद्वाज, सिद्धांत गुप्ता, अर्जुन राम लोटा और यश महेरे समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने दी सफाई
शिक्षक जनार्दन राम ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वह कक्षा में बच्चों को केवल एक कहानी और उदाहरण के माध्यम से समझा रहे थे। शिक्षक के अनुसार, उन्होंने जिक्र किया था कि अलग-अलग धर्मों में अलग मान्यताओं का स्वरूप होता है। जैसे मुस्लिम धर्म में खुदा और ईसाई धर्म में ईसा मसीह को माना जाता है, जबकि हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की मान्यता है। इसी संदर्भ में उन्होंने बच्चों से एक सामान्य सवाल किया था। शिक्षक का कहना है कि उनकी बात को संदर्भ से हटकर गलत रूप में लिया गया।


शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण
डीआईओएस रजनेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक के लिखित जवाब और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed