फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news heat waves

Kasganj News: राहत थमी, फिर झुलसाने लगी धूप

Thu, 11 Jun 2026 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news heat waves
फोटो01कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए दुपट्टा से ढककर बच्चे को लेकर जाती महिला। सं
कासगंज। बीते बुधवार को जिले में मौसम ने लोगों के साथ आंख-मिचौली का खेल खेला। सुबह हल्की बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद जगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और तेज धूप ने फिर से परेशान किया।
विज्ञापन

सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना महसूस हुआ। लोगों ने उम्मीद की थी कि तापमान में गिरावट आएगी और कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। लोग घरों या छायादार स्थानों में रहने को मजबूर हुए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई थी। बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ सामान्य से कम रही। लोग धूप से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

शाम के समय पारा गिरने पर लोगों को दिनभर की तपन से कुछ राहत मिली। तापमान में गिरावट आने के बाद बाजार की चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों से बाहर निकलकर शाम का आनंद लेते नजर आए। दिनभर की उमस के बाद शाम का मौसम थोड़ा सुकून भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed