फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news heat waves

Kasganj News: चढ़ा गर्मी का पारा, 40.5 डिग्री पहुंचा तापमान

Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
kasganj news heat waves
फोटो02कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
कासगंज। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के समय लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह और देर शाम हल्की राहत बनी रही।मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पहले जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था, वह अब बढ़कर 40.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री से घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इस बदलाव ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा नजर आया। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। वहीं, बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, जबकि गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय, नींबू पानी और ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी इजाफा देखा गया। सुबह और देर शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर की तेज धूप ने परेशानी बढ़ा दी।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed