फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news ganga dashara

Kasganj News: गंगातटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Thu, 25 Jun 2026 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ganga dashara
फोटो21गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत संवाद
कासगंज। गंगा दशहरा के मौके पर जिले के गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और दान-पुण्य का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से ही तीर्थनगरी सोरोंजी, लहरा, कादरगंज और इस्माइलपुर के गंगाघाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। बुधवार सुबह भोर होते ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने ''हर हर गंगे'' के जयकारे लगाते हुए स्नान करना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गंगाघाटों पर भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती गई। सुबह छह बजे तक सभी घाटों पर चारों ओर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। हर कोई गंगा की धार में जल्दी डुबकी लगाने के लिए रेतीली तलहटी में दौड़ रहा था।
विज्ञापन

दूरदराज के इलाकों से आए लोग रात में ही पहुंच गए थे और स्नान के बाद वापस लौट गए। वहीं, आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं का दोपहर तक पहुंचने का क्रम जारी रहा। कई भक्तों ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया। अनेक गंगाभक्त गंगा की पहरावनी करते भी नजर आए। पूजा-अर्चना का यह सिलसिला दिनभर गंगाघाटों पर चलता रहा। गंगाघाटों पर भंडारे के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यहां श्रद्धालुओं ने साधु-संतों और जरूरतमंदों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा भी भेंट की। उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा देखने को मिली। भक्त पूरे उत्साह के साथ पुण्य कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौका विहार का लिया आनंद

कासगंज। गंगास्नान को पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं ने नौका विहार का जमकर आनंद लिया। कोई नाविक की ओर से चलाई जा रही वोट में बैठा था तो कोई मोटरबोट में बैठकर नौका विहार का आनंद ले रहा था। बच्चों में नौका विहार को लेकर काफी क्रेज नजर आया।




बच्चों के कराए मुंडन संस्कार

कासगंज। गंगाघाट पर बड़ी संख्या में बच्चों के मुंडन संस्कार भी किए गए। गंगाघाटों पर मुंडन संस्कार के लिए नाईयों की कमी नजर आ रही थी। तमाम परिजन अपने बच्चों के मुंडन कराने के लिए प्रतीक्षा करते नजर आ रहे थे। जिन परिवारों ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए उनके द्वारा दान दक्षिणा भी दी गई।





पिलाया शरबत, प्रसाद बांटा

सोरोंजी। गंगा दशहरा पर तीर्थनगरी में जगह जगह धर्मप्रेमियों ने श्रद्धालुओं को ठंडा जल व शरबत पिलाया। रेलवे रोड, कासगंज गेट, कछला गेट, सहावर रोड, मेला ग्राउंड, लहरा रोड, हरि की पौड़ी क्षेत्र आदि कई स्थानों पर मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गईं और प्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री मंदिर के पास धर्मप्रेमी रिंकू पचौरी सभासद, अमित महेरे, सोनू बौहरे आदि द्वारा अखंड रामचरित मानस के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed